अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू की शहादत को किया नमन, विधायक से की देवीकुंड स्थित पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग।

अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू की शहादत को किया नमन, विधायक से की देवीकुंड स्थित पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग।
देवबंद: उत्तर प्रदेश सिख फोरम (रजि.) व गुरू हरकिशन सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए वाहेगुरू जी से अरदास भी की गई। फोरम पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह से देवीकुंड स्थित पार्क मंे भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की।
शहीदी पर्व पर बुधवार देर शाम गुरूद्वारा साहिब के दशमेश हाॅल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने अपना जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया। उन जैसे भारत माता के अमर सपूतों के कारण ही आज हम आजादी से जीवन जी पा रहे है। उ.प्र. सिख फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू में देश सेवा का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ था। देश की आजादी के खातिर उन्होंने अपना जीवन कुर्बान कर दिया। हम आजीवन उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने विधायक बृजेश सिंह से देवीकुंड स्थित पार्क में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की।
समाजसेवी सतीश गिरधर व फोरम के नगर सह प्रभारी राजेश अनेजा ने कहा कि यदि क्रांतिकारी अंग्रेजों की नाक में दम न करते तो आजादी मिलना तो दूर उसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। भारत माता के अमर सपूतों ने जैसा आजाद भारत बनाने का सपना देख था प्रधानमंत्री मोदी उस सपने को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम उपरांत ज्ञानी गुरदयाल सिंह ने अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए वाहेगुरू जी से अरदास की। इस दौरान श्याम लाल भारती, बलदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, दिनेश ऋषि, अमृत सिंह कपूर, गुरप्रीत सिंह, बिट्टू कपूर, मोहित मल्होत्रा, राजपाल नारंग, लवली सूरी, अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश