लिंक नहर से मिले शव की सानिया के रुप में हुई शनाख्त, दहेज को लेकर सुसराल से चल रहा था विवाद।

लिंक नहर से मिले शव की सानिया के रुप में हुई शनाख्त, दहेज को लेकर सुसराल से चल रहा था विवाद।
देवबंद: गांव अलीपुरा में लिंक नहर पुल के पीलर में फंसे अज्ञात शव की पहचान गुरुवार को हो गई। मृतक विवाहिता का एक वाद उत्तराखंड न्यायायलय में अपने पति व ससुरालियों से चल रहा था। परिजनो के मुताबिक वह बीती 24 फरवरी से लापता थी जिसकी गुमशुदगी उत्तराखंड के कलियर थाने में दर्ज है।
लिंक नहर में महिला के मिले शव की पहचान उत्तराखंड के थाना कलियर के गांव मुकर्रबपुर निवासी मरहूम गुलशेर की पुत्री सानिया (25) की हुई। गुरुवार को शव की पहचान होने पर उसका भाई शाकिर अन्य ग्रामीणो के साथ देवबंद पहुंचा। वहां से सहारनपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंच सानिया का शव लिया। शाकिर ने बताया कि सानिया बीती 24 फरवरी से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। 
उसने बताया कि सानिया का विवाह दस माह पूर्व उत्तराखंड के ही छपार चोली गांव में हुआ था। लेकिन शादी के दो बाद से ही वह बीते आठ माह से मायके में रह रही थी। गांव से पहुंचे अकरम व अमीर ने बताया कि सानिया का अपनी ससुरालवालो से विवाद चल रहा था जिसके चलते दहेज एक्ट में ससुरालियों पर मुकदमा भी दर्ज है। जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। 
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि मुकदमा पहले से ही कलियर थाने में दर्ज जिसे वहीं ट्रांसफर किया जा रहा है। ओर मौत के कारणो की जांच कलियर पुलिस द्वारा ही की जाएगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश