मानव कल्याण मंच द्वारा समाजसेवा कर रही महिलाओं को "नारी वंदन" पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

देवबंद: मानव कल्याण मंच महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवा कर रही महिलाओं को नारी वंदन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में बोलते हुए सब इंस्पेक्टर स्वाति बालियान ने कहा कि आज महिलाएं घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। मंडल संयोजिका डा. कांता त्यागी व शिक्षिका शशि गुगलानी ने कहा कि मां को ईश्वर का रूप माना गया है। जहां नारी की पूजा होती है वहां पर देवता वास करते हैं। भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि हमें नारी का वंदन व अभिनंदन करना चाहिए। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर, महादेवी वर्मा, सुचेता कृपलानी व कस्तूरबा गांधी जैसी कई महिलाओं ने मन, वचन व कर्म से संसार में नाम रोशन किया है। इस दौरान कई महिलाओं को नारी वंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रतिभा जैन, पूजा छाबड़ा, मीनू शर्मा, अलका अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजलि त्यागी, पूनम भटनागर, पूनम कौशिक, रीतू सिंह, ममता वर्मा, धीरज वर्मा, रश्मि चौधरी, नरेंद्र बंसल, राजकुमार जाटव, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश