कुंवर बृजेश सिंह के योगी सरकार में राज्य मंत्री बनने पर परिवार और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, मिठाई खिला कर दी बधाई।

कुंवर बृजेश सिंह के योगी सरकार में राज्य मंत्री बनने पर परिवार और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, मिठाई खिला कर दी बधाई।
देवबंद: देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह के योगी सरकार में राज्य मंत्री बनने पर उनके परिवार, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं और परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है और लोग उनके पिता को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।
राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह
46 वर्षीय देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह का जन्म गांव जड़ौदा जट में हुआ था जो सहारनपुर जनपद की महत्वपूर्ण तहसील देवबंद में पड़ता है।
किसान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से विधायक बृजेश सिंह का नाता रहा है, उनकी शिक्षा देवबंद के जनता इंटर कॉलेज प्रारंभिक शिक्षा हुई थी, हाई स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार से किया तथा हरिद्वार से ही आर्युवेद भास्कर 4 वर्ष की डिग्री प्राप्त कर आयुर्वेदाचार्य बने।
संघ के स्वयंसेवक रहे ओटीसी की तथा संघ शिक्षा वर्ग किया उनके पिता राजकुमार रावत डॉ राजकुमार रावत जो गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी हरिद्वार उत्तराखंड में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए कानपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने एम एस किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मुकुंद सिंह विधायक बृजेश सिंह के सगे बाबा थे तथा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के साथ एक 1 महीने तक रहे।
विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने राजनीति की शुरुआत युवा मोर्चा से पदाधिकारी होकर युवा मोर्चा में जिला प्रदेश की राजनीति को सुशोभित करते हुए भाजपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री रहे, उसके बाद 2017 में विधायक का टिकट मिलने पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। 2022 में वह दूसरी बार देवबंद से विधायक चुने गए हैं।
खुशी का माहौल।
कुंवर बृजेश के राज्य मंत्री बनने पर उनके परिवार और गांव के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
आज गांव जड़ौदा जट में कुंवर बृजेश सिंह के पिता राजकुमार रावत के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे का लड्डू से मुंह मीठा कराते हुए हर्ष व खुशी व्यक्त की।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली बाल्मीकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय जी भाजपा देवबंद नगर के उपाध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह जुड़ा, कुलभूषण, रवि आरती, युवा भाजपा नेता भारतीय अशोक वर्मा, सीटू सैनी, अजय गर्ग, विवेक तायल चरण सिंह कोरबा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी में खुशी में हर्ष का वातावरण था।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट जिला मंत्री विपिन भारतीय ने कहा कि विधायक के मंत्री बनने से संगठन में जिले को सम्मान दिया है जिसके लिए पूरा संगठन प्रदेश व केंद्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता है।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश