योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह बनेंगे मंत्री, जानिए किस किसको किया गया मंत्रिमंडल में शामिल?

योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह बनेंगे मंत्री, जानिए किस किसको किया गया मंत्रिमंडल में शामिल?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ आई भाजपा सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में शाम चार बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित होना है। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुखिया के रूप में लेंगे हालांकि उनके मंत्रिमंडल में कौन कौन शामिल होगा इसकी आधिकारिक लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार इस बार भी केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम होंगे जबकि स्वतंत्र देव सिंह और बृजेश पाठक में से किसी एक को उनके साथ उपमख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

वही देवबंद से दूसरी बार भाजपा को जीत दिलाने वाले कुंवर बृजेश सिंह को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बृजेश सिंह को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है और पिछले कई घंटे से वही हैं। 
गौरतलब है कि सहारनपुर की 7 सीटों में से भाजपा ने इस बार 5 सीटों पर कब्जा जमाया है और जीतने वाले पांचों विधायकों के समर्थक अपने-अपने नेता के मंत्री बनने की संभावना जता रहे हैं, हालांकि डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के पार्टी छोड़ने के कारण और गन्ना मंत्री सुरेश राणा की हार का सीधा फायदा देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह को होता नजर आ रहा है।
बता
बता दें कि योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। वह लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया। 
योगी मंत्रिमंडल में शामिल नामों को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 को लेकर कहा जा रहा है कि करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री, करीब 12 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जा सकतें हैं। वहीं करीब 10 से अधिक राज्य मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा यूपी के डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं।
जिन के पास आ गया फ़ोन-

संभावित मंत्रियों के नाम। जिनके पास आए सीएम ऑफिस से फोन।
केशव प्रसाद मौर्य, एमएलसी
स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी
बृजेश पाठक, कैण्ट लखनऊ
श्रीकांत शर्मा, मथुरा
सिद्धार्थनाथ सिंह, पश्चिम प्रयागराज
नंद गोपाल नंदी, प्रयागराज दक्षिण
रवीन्द्र जायसवाल, वाराणसी उत्तरी
कपिलदेव अग्रवाल, मुजफ्फनगर
धर्मपाल सिंह, एत्मादपुर आगरा
भूपेन्द्र सिंह, एमएलसी
असीम अरुण, कन्नौज
नितिन अग्रवाल, हरदोई सदर
जे पी एस राठौर, प्रदेश महामंत्री यूपी
अनिल राजभर, शिवपुर वाराणसी
अरविंद कुमार शर्मा, एमएलसी
जितिन प्रसाद, एमएलसी
नरेन्द्र कश्यप, अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा
आशीष पटेल, एमएलसी
संजय निषाद, एमएलसी
लक्ष्मी नारायण चौधरी, छाता मथुरा
बलदेव औलख, बिलासपुर रामपुर
के पी मालिक, बड़ौत, बागपत
संदीप सिंह, अतरौली अलीगढ़
गिरीश यादव, सदर जौनपुर
ठाकुर जयवीर सिंह, सदर मैनपुरी
कुँवर बृजेश सिंह, देवबंद सहारनपुर
संजीव गौड़, ओबरा सोनभद्र
सतीश शर्मा, दरियाबाद बाराबंकी
अनूप बाल्मीकि, खैर अलीगढ़
दया शंकर सिंह, बलिया
बेबी रानी मौर्या, आगरा देहात
अंजुला माहौर,
सरिता भदौरिया, इटावा
रजनी तिवारी, शाहाबाद, हरदोई
विजय लक्ष्मी गौतम, सलेमपुर देवरिया
प्रतिभा शुक्ला, अकबरपुर कानपुर देहात,

बताया जा रहा कि दानिश आज़ाद को फोन आया है, दानिश आज़ाद मंत्री बनेंगे, मोहसिन रजा पर सस्पेंस है।

यह पूरी लिस्ट सूत्रों के हवाले से संभावित मंत्रियों की है जो शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेंगे, हालांकि कई नामों में बदलाव भी हो सकता है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश