एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बच्चा शमशान घाट की भूमि की पैमाइश कराई, लगाया सरकारी बोर्ड।

एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बच्चा शमशान घाट की भूमि की पैमाइश कराई, लगाया सरकारी बोर्ड।
देवबंद: देवबंद में हिंदू बच्चों की शमशान घाट के नाम आवंटित भूमि पर कब्जा करने के मामले में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे संबंधित भूमि की पैमाइश कराई। इसके अलावा राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया जिसमें संबंधित जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
देवबंद माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का डंडा सख्त हो चला है। बुधवार को तालाब की भूमि को खाली कराने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के कुटी रोड स्थित हिंदू बच्चा शमशान घाट की भूमि पैमाइश की। इसके अलावा टीम ने मौके पर पहुंच निशानदेही करते हुए राजस्व विभाग की ओर से एक बोर्ड भी लगा दिया। बोर्ड में माफिया उत्सव चेतावनी दी गई कि अगर जिस भूमि पर कब्जा किया गया तो सख्त कार्यवाही की। गौरतलब हो कि उक्त भूमि पर माफियाओं ने मिट्टी का भराव पर अवैध कालोनियां काट दी थी। जिसको लेकर पब्लिक एशिया द्वारा अभियान चलाया गया था। एसडीम दीपक कुमार ने बताया देवबंद में माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। हिंदू बच्चा शमशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वहां पर बोर्ड लगा दिया गया है। इसके बाद किसी ने भूमि पर कब्जे का प्रयास किया तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। गौरतलब हो कि मीडिया के अलावा पूरे प्रकरण को हिंदूवादी संगठनों, समाजिक संगठनों द्वारा भी जोर से उठाया जा रहा था। 
देवबंद के स्थानीय लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही का स्वागत करते हुए नगर में फैले माफियाओं के मकड़जाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यवाही का किया स्वागत।
गुरुवार को नगर के कुटी रोड स्थित राजस्व विभाग की टीम के द्वारा खाली कराए गए हिंदू बच्चा शमशान घाट की पैमाइश के दौरान जहां राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल रजनीश और अभिषेक शर्मा रहे तो वही उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, भाजपा नेता आलोक खटीक, शिव कुमार वर्मा, विजयपाल चौधरी, बलवंत सिंह मोनी जाटव आदि रहे, सपा नेता सिकंदर अली गाडा, रोहित कौशिक ने मीडिया और स्थानीय प्रशासन कार्य शैली का स्वागत करते हुए धन्यवाद भी किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश