एडीजी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया देवबंद का थाना।

एडीजी के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया देवबंद का थाना।
देवबंद: शुक्रवार को देवबंद पहुंच रहे एडीजी राजीव सब्बरवाल के स्वागत के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की है। एडीजी के आगमन पर थाने को खूब सजा संवारकर खूबसूरत बनाया गया है और एडीजी का स्वागत करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

आज करीब 4:00 बजे एडीजी राजीव सब्बरवाल देवबंद थाने के निरीक्षण के लिए आएंगे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की सांसे अटकी हुई हैं, साथ ही एडीजी के स्वागत के लिए थाने को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
खूबसूरत गमले, रंग बिरंगी झंडे और रंगोली से एडीजी का यहां स्वागत किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन की साफ-सफाई और खूबसूरती से एडीजी खुश होकर थाने के नंबर बढ़ाएंगे या फिर थाने में खामियां देखकर पुलिस को नसीहत देंगे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश