यूक्रेन से सकुशल लौटे जनपद के 33 छात्रों का डीएम अखिलेश सिंह ने किया स्वागत, छात्र-छात्राओं ने सुनाई आपबीती।

यूक्रेन से सकुशल लौटे जनपद के 33 छात्रों का डीएम अखिलेश सिंह ने किया स्वागत, छात्र-छात्राओं ने सुनाई आपबीती।
सहारनपुर: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के द्वारा वतन वापस लाया जा रहा है। यूक्रेन में मेडिकल आदि की शिक्षा हासिल कर रहे सहारनपुर के 87 छात्र-छात्राएं भी फंसे हैं जिनमें से 33 छात्र-छात्राएं सकुशल अपने घरों को लौट गए हैं, जिनको देखकर उनके अपनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सभी 33 छात्र छात्राओं का का शुक्रवार को जिलाधकारी अखिलेश सिंह ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
शुक्रवार को यूक्रेन से वापस लौटे सभी छात्रों ने सहारनपुर जिलाधिकारी से मिलकर सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए 23 फरवरी से अब तक उनके ऊपर जो भी है वह पूरी कहानी भी सुनाई है। इस दौरान डीएम ने भी गुलदस्ते देकर भावभीनी अंदाज में सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर के 87 छात्र जो यूक्रेन मेडिकल व अन्य पढ़ाई के लिए गए हुए थे उनमें से अब तक 33 छात्र छात्राएं सकुशल अपने घर वापस आ चुके हैं और बाकी जो छात्र हैं वह भी जल्द से जल्द ऑपरेशन गंगा के तहत वापस आ जाएंगे।
बता दें कि जनपद के अलग-अलग जगहों के कुल 87 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में शिक्षा हासिल कर रहे थे लेकिन अचानक रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध में देश के अन्य हजारों छात्र छात्राओं के साथ यह भी वही फंस गए थे। सरकार द्वारा सभी भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है जिसमें अभी तक सहारनपुर के 33 छात्र छात्राएं अपने घरों को सकुशल लौट गए हैं, जबकि अभी भी जिले के 54 छात्र  छात्राओं का उनके अपनों को इंतजार है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश