सहारनपुर की सातों सीटों और देश के सबसे बड़े प्रदेश की 403 सीटों का सबसे सटीक एग्जिट पोल।

सहारनपुर की सातों सीटों और देश के सबसे बड़े प्रदेश की 403 सीटों का सबसे सटीक एग्जिट पोल।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजे को लेकर अलग-अलग तरह एग्जिट पोल के सामने आ रहे हैं। कई बड़े चैनल्स और सर्वे एजेंसियो के सर्वे में जहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वहीं कई सर्वे सपा की सरकार आने का भी दावा कर रहे हैं।
हालांकि असल नतीजे 10 मार्च को ही सामने आएंगे जिसके बाद पता चलेगा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन इस बार सरकार बनाएगा और किसको विपक्ष में बैठना पड़ेगा।
इसी के मद्देनजर देवबंद टाइम्स ने भी प्रदेश के कई वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों व आम लोगों से बात करके सहारनपुर की सातों सीटों और प्रदेश की 403 सीटों का एक अनुमानित एग्जिट पोल तैयार किया है। जिसमें किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नहीं देता है। हालांकि यह मात्र एक अनुमान है असल निर्णय 10 मार्च के नतीजों के बाद ही सामने आएगा।

बीजेपी+ को 155 से 170 सीटें
समाजवादी+ को 180 से 195 सीटें
बसपा को 18 से 25 सीटें
कांग्रेस को 8 से 13 सीटें मिलने की संभावना है।

वहीं जिला सहारनपुर की बात करें तो बेहट में सपा।
सहारनपुर नगर में सपा।
सहारनपुर देहात में सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर।

रामपुर मनिहारान में बसपा।
गंगोह में बीजेपी।
नकुड में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर।
और देवबंद में भी बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच काफी करीबी मुकाबला होने की संभावना है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश