इस सर्वे से खिल उठे सपा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे, 244 सीटों के साथ अखिलेश यादव को दिया प्रचंड बहुमत।

इस सर्वे से खिल उठे सपा नेता और कार्यकर्ताओं के चेहरे, 244 सीटों के साथ अखिलेश यादव को दिया प्रचंड बहुमत।
लखनऊ: एग्जिट पोल के अनुमान देखकर मायूस सपा कार्यकर्ताओं को एक एग्जिट पोल ने राहत दी है, जिसमें समाजवादी पार्टी को 244 सीटों तक देने के अनुमान के साथ प्रचंड बहुमत का दावा किया गया है, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं को राहत मिली है।
अलग-अलग टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसी द्वारा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ योगी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया गया है, लेकिन एक सर्वे ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सपा की सरकार बनने का दावा किया है। जिससे सपा नेता और कार्यकर्ताओं के के चेहरे खिल उठे।

इंडिया टुडे एक्सिस, जी न्यूज, एबीपी सी वोटर, इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च, इंडिया टीपी सीएनएक्स समेत 11 न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने अनुमान जताया कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं, देशबंधु के सर्वे में दावा किया गया कि इस बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस सर्वे में भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। समाजवादी पार्टी के खाते में 228 से 244 सीटें दी गईं हैं। बसपा को 10 से 24 और कांग्रेस को एक से नौ सीटें मिल सकती हैं। देशबंधु का सर्वे आते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।


हालांकि एग्जिट पोल और सर्वे यह मात्र अनुमान भर है और इनके अनुसार नतीजे होना जरूरी नहीं है, बल्कि सही नतीजे 10 मार्च को ही सामने आएंगे, कई बार सर्वे सही होते हैं जबकि कई बार इनके बिल्कुल उलट नतीजे आते हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश