UP Election: महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची।

UP Election: महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची।
लखनऊ: यूपी चुनाव में महिलाएं महिलाओं की 40% भागीदारी के ऐलान के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने आज गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। सूची में जहां महिलाओं को 40% भागीदारी दी गई है वहीं उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां तैयारियों को लेकर जोर-शोर से लगी हुई हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस बार विधानसभा चुनाव में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है. साथ ही गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कुल 125 उम्मीदवारों में से इस बार 40% महिलाएं हैं।

यहां देखें पूरी सूची।
प्रियंका गांधी ने गुरुवार की गई प्रेस कांफ्रेंस में खासतौर पर महिला उम्मीदवारों का ज़िक्र किया और उनके बारे में जानकारी दी। जिन महिला उम्मीदवारों को कांग्रेस में टिकट दिया गया है, उनमें एक नाम काफ़ी अहम हैं. कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की माँ आशा सिंह को टिकट दिया गया है. इस मामले में बीजेपी के पूर्व नेता कुलदीप सेंगर पर रेप और हत्या का आरोप लगा था। इसके अलावा कुछ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिया गया है।
कांग्रेस के बाद संभावित सभी दल अपने उम्मीदवारों का एक या 2 दिन के अंदर उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश