देवबंद एसडीएम ने मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, काटे चालान।

देवबंद एसडीएम ने मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, काटे चालान।
देवबंद: देश में एक बार फिर बढ़ते करोना की रफ्तार को क्षेत्र में रोकने के लिए देवबंद प्रशासन ने बड़े पैमाने पर मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया है।
रविवार को नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मास्क ना लगाने वाले कई लोगों के चालान काटे गए जबकि कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
अभियान के दौरान एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि करोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन हर स्तर पर काम कर रहा है, इसी के तहत आज नगर के मंगलौर चौकी सहित कई स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क ना लगाने वालों के को सख्त चेतावनी दी गई साथ ही साथ कई लोगों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि मास्क ना लगाने वाले 10 लोगों के चालान काटे गए। एसडीएम दीपक कुमार ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए सभी लोगों से करोना प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जिले में एक दिन में सर्वाधिक 407 के सामने।
जिला सहारनपुर में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सर्वाधिक 407 कोरोना संक्रमित नए केस सामने आए हैं। अब जनपद सहारनपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1944 हो गई है।

समीर चौधरी/ इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश