प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पंजाब सरकार का जलाया पुतला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पंजाब सरकार का जलाया पुतला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
देवबंद: पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने को लेकर भाजपाइयों में उबाल है। घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंकते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। 
शुक्रवार को भाजयुमो के जिला मंहामंत्री अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता डाक बंगले के सामने एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस अवसर पर अभिषेक त्यागी ने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाना सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। इससे कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच भी उजागर हुई है। नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, रणजीत वाल्मीकि व विनय कुच्छल ने संयुक्त रुप से घटना की निंदा की। किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनीत सैनी, अनूसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, मनीष त्यागी, ईशान गौड ‍ने भी विचार रखे। इसमें मुकुल नामदेव, डा. सत्यम, रोहित वाल्मीकि, सुमित सैनी, अनिकेत, सचिन, टिंकू जाटव, भानू खुराना, राजीव धीमान, मुकुल कश्यप आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश