देवबंद पुलिस ने अवैध शराब व नाजायज अस्लाह के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

देवबंद पुलिस ने अवैध शराब व नाजायज अस्लाह के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 
देवबंद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा निर्गत आदेशो पर संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक देवबंद आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गुरूवार को पुलिस ने आसिफ उर्फ दीदा पुत्र याकूब कुरैशी नि० मौ० बैरुन कोटला कस्बा व थाना देवबंद को नाजायज कच्ची शराब के साथ रणखंडी फाटक से भायला फाटक को जाने वाली सड़क गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चन्दरपाल पुत्र झमेला निवासी ग्राम चौन्दाहेजी थाना देवबंद जिला सहारनपुर को 05 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ जंगल ग्राम चौन्दाहेडी ग्राम प्रधान चौन्दाहेडी के लगे होडिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मशरूर पुत्र इरफान निवासी ग्राम थीतकी थाना देवबन्द को एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम थीतकी से फुलासी की ओर जाने वाले रास्ते से सापला जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त सन्दीप पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मझौल थाना देवबन्द को एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ कपूरी नहर पुल से सड़क पुख्ता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विक्की कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम कुलसठ थाना देवबन्द को 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ ग्राम अम्बेहटा की तरफ से राजवाहा के रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनिल उर्फ माधा पुत्र नरेश निवासी करन्जाली थाना देवबन्द को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ इरफान के बन्द पड़े कलेशर पर बाहद ग्राम करन्जाली से गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त इशरार पुत्र अब्बास निवासी ग्राम भन्हेड़ा खास थाना देवबन्द को एक तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ कासिमपुर फाटक तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इनाम पुत्र तुफैल निवासी भनेड़ा खास थाना देवबन्द को एक तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बीबीपुर नहर पुलिया से देवबन्द की ओर करीब 80 कदम दूरी पर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अलग अलग धारों में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में ललित तोमर, अनुज कुमार, ओमकार सिंह,  अशोक कुमार, बिट्टू कुमार, योगेश कुमार, भगत सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर शामिल थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश