अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान, बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, दी सख्त चेतावनी।

अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान, बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों पर लगाई रोक, दी सख्त चेतावनी।
देवबंद: नगर में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। प्रशासन की कार्यवाही से अवैध निर्मार्ण करने वालों में खलबली मची हुई है।

बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता विनयमित क्षेत्र इंजी. एनके सिंह ने अभियान के तहत मोहल्ला बेरून कोटला समेत नगर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों को रुकवा दिया। इंजी एनके सिंह ने बताया कि नगर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से निर्माण कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी के तहत एसडीएम देवबंद के निर्देशानुसार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है जो लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से निर्माण कार्य शुय कराने से पहले नक्शा अवश्य पास कराने की अपील की। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची रही।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश