पाकिस्तान के मर्री से दिल दहलाने देने वाली खबर, बर्फबारी में जिंदा दफन हो गए दस बच्चों सहित 22 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

पाकिस्तान के मर्री से दिल दहलाने देने वाली खबर, बर्फबारी में जिंदा दफन हो गए दस बच्चों सहित 22 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मशहूर पर्यटक शहर मर्री से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां बर्फबारी में 22 सैलानी जिंदा दफन हो गए हैं, पाकिस्तान सरकार के अनुसार मरी में पहली बार इतनी बर्फबारी हुई है।
इस घटना के कई ऐसे दर्दनाक वीडियो सामने आए हैं जो यहां शेयर नहीं किए जा सकते। गाड़ियां घंटों बर्फ़ में दबी रहीं और लोग अंदर बंद रहे। गाड़ी में बैठे बैठे लोग वहीं जम गए, इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, हालांकि करीब 1100 लोगों को बचाया गया है।

 रावलपिंडी का मर्री शहर (Murree) पाकिस्तान का मशहूर पर्यटक स्थल है। जहां बार ऐसी बर्फबारी हुई है कि 22 लोग बर्फ में जिंदा दफन हो गए। जल्द राहत बचाव न पहुंचने के कारण कारों के अंदर लोग ठंड और घुटन के कारण मर गए।
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा, देश में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में हजारों सैलानी मर्री शहर की ओर गए। लेकिन इतनी बड़ी आपदा का किसी को कोई इल्म नहीं था। इस कारण मर्री की तरफ जाने वाली ट्रैफिक बंद करनी पड़ी, इसमें करीब एक हजार गाड़ियां फंसी हुई हैं, जिनसे लोगों को निकालने का काम जारी है।
सिर्फ रसद और कंबल ले जाने वाली और आपात राहत कार्य में लगी गाड़ियों को ही मर्री की तरफ जाने की इजाजत है। पाकिस्तानी फौज के करीब 5 हजार जवानों को भी लगाया गया है। रास्ते अगले 24 घंटे तक बंद हैं। इस्लामाबाद पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य एजेंसियां पर्यटकों को बचाने में जुटी हुई हैं।
पाकिस्तान सरकार ने मर्री हिल स्टेशन पर इस घटना को आपदा घोषित किया है।  माना जा रहा है कि हजारों कारें कई किलोमीटर लंबे रास्ते में फंसी हुई हैं। कारों से सैलानियों को निकालकर सरकारी गेस्ट हाउस, होटलों और अन्य सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। उन्हें खाने-पीने का सामान, दवाएं, कंबल और अन्य जरूरी इमदाद मुहैया कराई गई हैं। खबरों के मुताबिक, 1122 लोगों को अब तक बचाया गया है, जिनमें से 22 की मौत हो गई है, मरने वालों में दस बच्चे शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

देश