ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे साईकिल सवार दंपित्त को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पति पत्नी हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे साईकिल सवार दंपित्त को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पति पत्नी हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।
देवबंद: देवबंद क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर ईंट भट्ठे पर बच्चों के साथ ईटों की पथेर करने जा रहे दंपत्ति को दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देवबंद कोतवाली के गांव हुलाशगढ़ निवासी पंकज कुमार पुत्र देशराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे उसका चाचा रकम सिंह (40) व चाची रिना देवी (38) अपने बच्चों मोहिनी, तनु, आदित्य और शिवा के साथ साइकिलों से ईस्माइलपुर ईंट भट्ठे पर ईटों की पथेर करने घर से निकले थे। करीब 4.30 बजे जब वह ईस्माइलपुर के जंगल में मेघश्याम के ट्यूबवैल के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली चाची रिना देवी के कंधे से होकर चाचा रकम सिंह को जा लगी। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर खेतों के रास्ते फरार हो गए। 
ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल रकम सिंह और रिना देवी को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पंकज ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि घायल रकम सिंह व उसकी पत्नी एक साइकिल पर सवार थे। जबकि चारों बच्चे दो अलग-अलग साइकलि पर थे। जानकारी मिली कि बच्चे जब कुछ आगे निकल गए तो उसी दौरान उनके माता-पिता को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टता मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हमलावर जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश