राव नफीस और नसीम सिद्दीकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल संयोजक नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया राव नफीस का स्वागत।

राव नफीस और नसीम सिद्दीकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल संयोजक नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया राव नफीस का स्वागत।
देवबंद: भाजपा जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चे में मंडल संयोजको नियुक्ति करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियां दी।

गुरुवार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी हैदर गुर्जर ने देवबंद से नसीम सिद्दीकी उर्फ राजू और बड़गांव से राव नफीस अहमद नूनाबाडी को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल संयोजक नियुक्त किया। नफीस अहमद की नियुक्ति पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नफीस अहमद पार्टी के वरिष्ठ पदाधकारियों शुक्रिया अदा किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने अल्पसंख्यक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नसीम सिद्दीक़ी राजू और राव नफीस नूनाबडी को अल्पसंख्यक मोर्चा में मंडल संयोजक का दायित्व सौंपा हैै। अल्पसंख्यक मोर्चा केे
जिला अध्यक्ष चौधरी हैदर गुर्जर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। मंडल संयोजक बनाए जाने पर राव नफीस का उनके आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पार्टी में जिम्मेदारी मिलने के बाद राव नफीस नूनाबडी ने पार्टी के नेतृत्व एवं चोधरी हैदर अली गुर्जर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, साहब सिंह पुंडीर और वसीम अब्बास नकवी जिला मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी से पालन करेंगे एवंम आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर अनीस राणा महमूद राणा ,राव लूकमान ,राव बाबर अली ,राव मारूफ अली ,शानेआलम ,शहजाद ,राव वासिब ,राव अहसान अली ,हसीन अली ,नासिर राणा ,राव आसीफ,सुमित कुमार ,नवीन कुमार, अमीत, राव मारूफ,आदि मौजूद रहे

समीर चौधरी/महताब आजाद

Post a Comment

0 Comments

देश