तो भाजपा छोड़ लोकदल के टिकट पर देवबंद से चुनाव लड़ेंगे बसपा से पूर्व विधायक रहे मनोज चौधरी।

तो भाजपा छोड़ लोकदल के टिकट पर देवबंद से चुनाव लड़ेंगे बसपा से पूर्व विधायक रहे मनोज चौधरी।
देवबंद: विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे ही चुनावी गरमाहट बढ़ती जा रही है। बसपा से विधायक रहे मनोज चौधरी वर्तमान में भाजपा में शामिल हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने हाईवे स्थित नितारा फार्म हाऊस पर सर्वधर्म के लोगों के साथ बैठक कर उनका मन टटोला। साथ ही यह भी कहा कि वह जल्द भाजपा को अलविदा कहकर रालोद में शामिल होंगे और देवबंद विधानसभा से चुनाव भी लडेंगे।
समर्थकों संग बैठक के दौरान पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने भाजपा से नाराजगी जताई साथ ही कहा कि वह जनवरी के पहले सप्ताह में जयंत चौधरी से मिलकर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होंगे और उसी दौरान देवबंद विधानसभा से प्रत्याशी के रुप में उनके नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। मनोज चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उनकी जयंत चौधरी से वार्ता हो चुकी है। 3 या 4 जनवरी में दिल्ली में जयंत चौधरी से मुलाकात होनी है। गौरतलब है कि मनोज चौधरी वर्ष 2007 में बसपा के सिंबल पर देवबंद विधानसभा से चुनाव लड़े और विधायक बने थे। जिसके बाद उन्होंने हाथी से उतर भाजपा का दामन थाम लिया और वर्ष 2017 में सहारनपुर देहात से भाजपा से चुनाव लड़े थे। लेकिन इसमें वह हार गए थे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश