देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों हुआ स्वागत।

देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों हुआ स्वागत।
देवबंद: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। साथ ही उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

रविवार को मोहल्ला खानकाह में कारी आफताब आलम के आवास पर हुई बैठक में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पिछड़ा वर्ग, गरीब मजदूर किसान और नौजवान एकजुट हो गया है। नगराध्यक्ष मोहम्मद शाहिद कुरैशी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। 
इस मौके पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नदीम फारूकी को नगर उपाध्यक्ष, डा. वसीम, गुलजार, फहीम, मुनव्वर, अय्यूब कुरैशी, शकील, हारिस व महमूद मलिक को नगर सचिव जबकि अजय सैनी, प्रविंद्र सैनी को सदस्य मनोनीत किया गया। अध्यक्षता मा. आरिफ चौधरी व संचालन जावेद अरशी ने किया। इस दौरान डा. संदीप सैनी, अरुण कश्यप, शमीम, आसिफ, रमजानी, इकबाल, शाहवेज व संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश