1987 के टॉपर वरिष्ठ आईएएस अफसर आमिर सुबहानी होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, जानिए कौन है नीतीश कुमार के भरोसेमंद सुबहानी।

1987 के टॉपर वरिष्ठ आईएएस अफसर आमिर सुबहानी होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, जानिए कौन है नीतीश कुमार के भरोसेमंद सुबहानी।
पटना: 1987 बैच के आईएएस अफसर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी आमिर सुबहानी बिहार के नए मुख्य सचिव होंगे। सुबहानी निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की जगह लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया।
सुबहानी 10 साल से ज्यादा समय तक गृह सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। सुबहानी मूल रूप से सीवान के रहने वाले हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी को राज्य के नए विकास आयुक्त के पद नियुक्त किया था।

1987 बैच आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी बिहार के नये मुख्य सचिव होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को उनके पदस्स्थापन की अधिसूचना जारी कर दी। सुबहानी निवर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण के 31 दिसंबर को रिटायर होने के बाद एक जनवरी से नये मुख्य सचिव का पद ग्रहण करेंगे।
आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी परीक्षा में टॉपर रहे हैं। वे राज्य के कई जिलों में डीएम और अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत आमिर सुबहानी 30 अप्रैल, 2024 को रिटायर होंगे। दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद 1987, को विकास आयुक्त बनाया गया है। अतुल प्रसाद 28 फरवरी, 2022 को रिटायर होंगे।
नये चीफ सेक्रेटरी की रेस में कई चेहरे सामने थे लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी की ही थी। सुबहानी को सीएम नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों की सूची में पाया जाता है। हाल में ही बिहार के अभ्यर्थी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया तो सीएम नीतीश ने आमिर सुबहानी के भी टॉप होने का जिक्र किया था।

Post a Comment

0 Comments

देश