विधानसभा चुनाव से पहले खुराफाती पर शिकंजा कसने के लिए देवबंद पुलिस की बड़ी तैयारी, 10 हजार लोगों की सूची बनाने में जुटी पुलिस।

विधानसभा चुनाव से पहले खुराफाती पर शिकंजा कसने के लिए देवबंद पुलिस की बड़ी तैयारी, 10 हजार लोगों की सूची बनाने में जुटी पुलिस।
देवबंद: विधान सभा चुनाव का भले ही अभी बिगुल न बजा हो लेकिन प्रशासन अभी से ही सभी तैयारियां पूर्ण करने में लगा है। चुनाव को शांति पूर्वक संपंन कराए जाने को प्रशासन ने खुराफातियों की सूची बनाने का पुलिस चौकियों को निर्देशित कर दिया है।

2022 के विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक संपंन कराए जाने को प्रशासन थाना क्षेत्र के 10 हजार लोगों को अपने रड़ार पर लेने की तैयारियां कर रहा है। बताया जाता है कि उक्त सूची में चौकियों के हिस्ट्रीशटर ही नहीं कई जनप्रतिनिधि भी हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को साढ़े पांच हजार लोगों को मुचलको में पाबंद किया था। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में छह हजार 800 लोगों को पांबद किया था। हालांकि विधान सभा और लोकसभा के चुनाव में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई थी लेकिन इस बार प्रशासन कोतवाली क्षेत्र के दस हजार लोगों को अपने रड़ार पर लेने की योजना बना रहा है।

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मुचलको में द्वेश की भावना से नहीं शांति व्यवस्था के लिए पाबंद किया जाता है। लेकिन जिनसे शांति भंग की आशंका होती है उन्हें ही पाबंद किया जाता है। जिससे लोग शांति पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक वर्ष तक के लिए मुचलकों में पाबंद रहते हैं।

उधर, सूत्रों का दावा यह भी है कि पुलिस चौकियों में बनाई जा रही सूची में नाम डलवाने और निकलवाने का काम भी किया जा रहा है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश