श्मशान घाट मार्ग होगा कीचड़ मुक्त, चेयरमैन विपिन गर्ग ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास।

देवबंद: नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग ने सोमवार को कुटी रोड स्थित छात्रावास के पीछे छोटे बच्चों के श्मशान घाट के कच्चे रास्ते के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
​इस अवसर पर चेयरमैन विपिन गर्ग ने कहा कि उन्हें कुछ समय पहले इस समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने बताया कि मुझे जानकारी मिली थी कि श्मशान घाट का रास्ता कच्चा होने के कारण यहाँ हमेशा पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनहित को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा इस सड़क के प्रस्ताव को पास किया गया और आज इसका कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठेकेदार द्वारा जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान देवबंद श्मशान समिति के चेयरमैन चौधरी ओमपाल सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत और सामाजिक कार्य है, जिसके लिए पूरी कमेटी विपिन गर्ग का आभार व्यक्त करती है। समिति अध्यक्ष दिनेश ऋषि ने भी इस कार्य को क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी बताया। इस अवसर पर चौधरी नदीम वार्ड सभासद, ​विपिन त्यागी मेला चेयरमैन,
​अंग्रेस पवार, राहुल वाल्मीकि, अखिलेश अग्रवाल
​स. बलदेव, श्रीकांत त्यागी, ठाकुर देवपाल, ​खेमकरण, सुरेश पाल, राजपाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद.

Post a Comment

0 Comments

देश