देवबंद मेले में जन कल्याण मंच के सहायता शिविर का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सराहनीय।

देवबंद: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच द्वारा लगाए गए सहायता शिविर का उद्घाटन प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस दौरान मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि जन कल्याण मंच के कार्यकर्ता लंबे समय से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
मंच के अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि कुंवर बृजेश सिंह हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की परेशानियों को दूर करते हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री का फूल-मालाओं एवं माता की चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका देवबंद के चेयरमैन विपिन गर्ग, मेला चेयरमैन विपिन त्यागी, ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी, गन्ना समिति चेयरमैन डॉ उपेंद्र, अर्जुन प्रधान, अरुण गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा, सुशील देहात अध्यक्ष, अजय गांधी, अजीत चौधरी, मोनू चौधरी, दिनेश ऋषि, अंग्रेश पवार, शिवकुमार, श्याम चौहान, सुशील जाटव, डॉ कल्याण सिंह, जनेश्वर प्रसाद, डॉ सुरेंद्र और जिला पंचायत सदस्य बिट्टू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश