देवबंद: मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच, देवबंद के तत्वावधान में शनिवार को मजनू वाला रोड स्थित Milestone Poppins Play School में ‘पर्व-दर्शिका’ का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल, के.एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल तथा शासकीय अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दर्शिका का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. अनुज गोयल ने माल्यार्पण किया, जबकि दीपक राज सिंघल, मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल और देवी दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुज गोयल ने अपने संबोधन में मानव कल्याण मंच की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था वास्तव में सेवा कार्यों को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जहां उनकी आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
दीपक राज सिंघल ने अपने वक्तव्य में बच्चों में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों में संस्कार और अनुशासन का विकास करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और इससे ही बच्चे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
देवी दयाल शर्मा एडवोकेट ने पंचांग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हमारे जीवन को ग्रह-नक्षत्रों की दिशा के अनुरूप संचालित करने में सहायक होता है। मंच के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संस्था के सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सच्ची मदद वही है जो सही जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 से मंच लगातार समाजसेवा के कार्यों में संलग्न है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य लोकेश वत्स एडवोकेट ने ‘सनातन पर्व दर्शिका’ के महत्व को विस्तार से समझाया और बताया कि इसमें वर्ष भर के सभी प्रमुख त्योहारों का समावेश है। महासचिव राजू सैनी ने मंच द्वारा संचालित वर्षभर के सेवा कार्यों की जानकारी दी।
संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में दूसरों की सहायता करने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने भी नव संवत्सर की बधाई देते हुए बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार इसी दिन सृष्टि की रचना का प्रारंभ हुआ था और विक्रम संवत का नया वर्ष आरंभ होता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, नरेंद्र बंसल, राजेश सैनी, नंद किशोर नागर, अजय बंसल, सुनील बंसल, गिरीश गोयल, यश बंसल, अमित गर्ग ‘बिट्टू’, संजीव सिंघल, राजकुमार जाटव, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, राकेश गर्ग, गोविंद गुप्ता, चंद्रप्रकाश गाबा, कुलदीप दीप, सुमित सैनी, धनंजय भटेजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव शर्मा ने किया।
समीर चौधरी / महताब आज़ाद।

0 Comments