मशहूर बुजुर्ग हजरत मौलाना अब्दुल गनी साहब कश्मीरी (बादशाही बाग) का 100 साल की उम्र में इंतकाल, क्षेत्र में दौड़ी गम की लहर।

सहारनपुर: मशहूर बुजुर्ग हजरत मौलाना अब्दुल गनी साहब कश्मीरी (मगनपुरा बादशाही बाग) का लंबी बीमारी के कारण गुरुवार की सुबह सहारनपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। वह पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे, पहले कश्मीर में और अब सहारनपुर में उनका इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान जुमेरात की सुबह करीब दस बजे हजरत ने अंतिम सांस ली, उनके चाहने वालों के अनुसार हजरत की उम्र लगभग 100 वर्ष से अधिक थी।

उनके निधन की खबर से क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उलेमा और उनके चाहने वालों में गम की लहर दौड़ गई।
वह इलाके के एक प्रमुख बुज़ुर्ग थे जिनकी मजलिस में दुनियाभर से लोग पहुंचते थे और उनसे दुआएं कराते थे।

आज उनके निधन से पूरे क्षेत्र में और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को मदरसा निजामिया मगनपुरा बादशाही बाग में उनकी जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।
कल दोपहर 2:00 बजे होगी नमाज ए जनाजा।

हजरत मौलाना अब्दुल गनी अजहरी सहाब की नमाजे जनाजा के लिए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2:00 का वक्त तय किया गया है आपको बता दें हजरत मौलाना अब्दुल गनी साहब के चाहने वाले दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैं इसीलिए कल दोपहर का वक्त नमाजे जनाजा के लिए तय किया गया है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश