समाजवादी पार्टी की बैठक में बढ़ती मंहगाई पर जताई गई चिंता, सरकार पर आम आदमी के उत्पीड़न का आरोप।

समाजवादी पार्टी की बैठक में बढ़ती मंहगाई पर जताई गई चिंता, सरकार पर आम आदमी के उत्पीड़न का आरोप।

देवबंद: सामाजवादी पार्टी की बैठक में बढ़ती मंहगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर निशाना साधा गया और सरकार पर आम आदमी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया।

शुक्रवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में रामकिशन सैनी एड ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कहा है कि भाजपा बढ़ती महंगाई पर भी उत्सव मना रहीं हैं। हर रोज महंगाई बढ रही है जिसके कारण गरीब, किसान, मजदूर को सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के भोजन के लिए भी लाले पड रहें हैं। सरसों के तेल की कीमत आज 200रुपये प्रति लीटर से अधिक है, गैस सिलेंडर 1000रुपये का है, अन्य सभी खाध्य पदार्थो की कीमत आसमान छू रही है, पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम लगा तार बढ रहें, भाजपा इस आपदा में उत्सव मना रहीं हैं। यही हाल रहा तो गरीब मरने की की कगार पर होगा। आज उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने के लिए मन बना लिया है। आज समाजवादी पार्टी की लहर आ रही हैं। 

मोहित गुर्जर एड ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर देने की अपील की, आज जनता अखिलेश यादव जी को जिताना के लिए मन बना लिया है। 

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश