भाजपाइयों द्वारा भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भाजपाइयों द्वारा भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
देवबंद: वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गांगुली के निवास पर शुक्रवार को भाजपाइयों द्वारा भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि हमारे आदर्श हैं हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।

राकेश गांगुली ने कहा कि वाल्मीकि जी ने भगवान राम के जन्म से पूर्व ही उनके पूरे जीवन काल का वृतांत लिख दिया था। उन्होंने कहा कि यह आज भी शोध का विषय है कि बाल्मीकि जी का जन्म हुआ था जब प्रकट हुए थे यह आज भी पता नहीं चल सका है। इस दौरान बीजेपी के जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश