श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

देवबंद:  देवबंद के श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने आज मतदाता जागरुक रैली निकाली।
योगाश्रम इंटर कालेज द्वारा मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी व रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया इसमें मतदाताओं को जागरुक करना ताकि वह अपने मत का प्रयोग करें संविधान ने जो अधिकार दे रखें है उसके बारे में सबको जागरुक किया जा रहा हैै। उन्होंने बताया वोट उनका अधिकार है अच्छे मतदाता होने के साथ-साथ अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज प्रांगण से मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं देवबंद विधानसभा के नोडल अधिकारी अरुण कुमार गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक वोट का महत्व है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सह नोडल अधिकारी सुभाषचंद, ममता वर्मा, विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल महाजन एवं संयोजक राधेश्याम राणा मौजूद रहे। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरुकता नारों के साथ जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया। रैली के सफल आयोजन में ललित कुमार, आशु कपिल, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, किशन लाल, रविंद्र कुमार शर्मा, अरुण क्रांति चक्रवर्ती का विशेष सहयोग रहा।

रिर्पोट: समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश