भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर किया जोरदार स्वागत।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर किया जोरदार स्वागत।
देवबंद: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बेनिवाल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया।
मोहल्ला सैनी सराय स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के आवस पर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही डा. महेंद्र सैनी ने उन्हें पगड़ी पहनाई तथा तलवार भेंट की। जबकि विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंघल ने मोहित बेनिवाल को फूल मालाएं व पटका पहना कर और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहित बेनिवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव सभी का विकास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इसमें डिस्ट्रिक को-ओपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल, अजीत राणा, सोनू सैनी, डा. सुखपाल सिंह, अरविंद बंसल, नितिन गुप्ता, डा. पवन सवंई आदि मौजूद रहे। 

रिर्पोट: समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश