गरीब कल्याण मेले में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों में खाद्यान्न व गैस का चूल्हे वितरण।

गरीब कल्याण मेले में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों में खाद्यान्न व गैस का चूल्हे वितरण।

देवबंद: गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर शनिवार को खंड विकास कार्यालय में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इसमें गरीबों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के द्वारा सरकार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान एवं उनकी परेशानियों को दूर करने का काम कर रही है। गरीब कल्याण मेलों के माध्यम से सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर गरीबों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने काम किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न व गैस का चूल्हा वितरण के साथ ही प्रमाणपत्र दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप, डा. उपेंद्र सिंह, विजेंद्र चौधरी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, अमित त्यागी, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश