देवबंद: भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत।

देवबंद: भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत।


देवबंद: क्षेत्र के तिगरी गांव में भाजपा देवबंद देहात महिला मोर्चा की नई टीम का गठन किया गया है। महिला मोर्चा देहाती अध्यक्ष रेखा द्वारा बनाई गई टीम में महामंत्री सोनिया, उपाध्यक्ष सुषमा, सीमा धीमान ,कुसुम, मनीषा कश्यप , मीडिया प्रभारी राधा देवी, मंत्री अनीता, मोना, सुनीता, प्रियंका, सदस्य विमलेश, दीपा देवी, संजोगता को जगह दी गई है।

इस अवसर पर पदाधिकारियों का मालाओं से स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की देवबंद देहात की अध्यक्ष रेखा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान दें रही है और अधिकतर योजनाओं महिलाओं के लिए लाई जा रही हैं। महिलाएं भाजपा से खुश हैं और पार्टी की ओर महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है, सभी महिलाएं एकजुट होकर पार्टी की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस अवसर पर सरिता, बबीता, शिवानी देवी, सुदेश देवी, माया सरोज आदि काफी संख्या में महिलाएं रही।

रिपोर्ट: इकराम अंसारी 

Post a Comment

0 Comments

देश