उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर किया विचार विमर्श।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर किया विचार विमर्श।

देवबंद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल के आवास पर किया गया। कोर कमेटी की बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विचार विमर्श किया गया एवं भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए व्यापारी समाज की समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में विचार विमर्श करते हुए व्यापार मंडल की युवा इकाई के गठन पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंगल एवं व्यापार मंडल के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विजय गिरधर ने व्यापार मंडल मजबूत होकर व्यापारी समाज के कार्य करते हुए अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करें ऐसा प्रयास करते हुए प्रत्येक पदाधिकारी को सक्रिय रहने की आवश्यकता जताई।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कपड़ा एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय चावला एवं व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सतवीर चौधरी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी फैसल नूर शब्बू नए संगठन की मजबूती को दृष्टिगत रखते हुए सदस्यता बढ़ाने एवं मजबूत पदाधिकारी बनाने के लिए नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता को बधाई दी एवं युवा व्यापार मंडल के गठन के संबंध में अपनी राय रखी।

बैठक में देवी दयाल शर्मा रविंद्र चौधरी बिट्टू ने भी अपने विचार रखे बैठक की अध्यक्षता श्री विजय गिरधर एवं संचालन महामंत्री वरयाम खान ने किया।

बैठक में नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने सभी सदस्यों के विचारों एवं राय से अपने आप को संबद्ध करते हुए अपने भविष्य के कार्यक्रमों एवं व्यापार मंडल की मजबूती के संबंध में भावी रणनीति को सभी सदस्यों के सामने रखते हुए अपने विचार रखे एवं कोर कमेटी को संगठन की रीढ़ बताते हुए समस्त नीति निर्धारण एवं कार्यों के लिए और कमेटी को भी मजबूत करने पर बल दिया।

रिपोर्ट-समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश