देवबंद में बेअसर रहा भारत बंद, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने हाईवे जाम कर के सरकार के खिलाफ़ किया प्रदर्शन।

देवबंद में बेअसर रहा भारत बंद, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने हाईवे जाम कर के सरकार के खिलाफ़ किया प्रदर्शन।

देवबंद: किसान संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर आज पश्चिम प्रदेश  मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने देवबंद सहारनपुर हाईवे जामिया तिब्बिया के निकट रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने बताया कि आजादी के 74 वर्षो से देश का अन्नदाता किसान कर्जमंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है उसे उसकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है जिस कारण आज इस देश का किसान सीधे-सीधे सड़को पर  है।

पहले से ही किसान बहुत परेशान था भारत सरकार द्वारा उल्टे तीन कृषि कानून लाकर किसान को बर्बाद करने का काम किया है उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश सरकार ने कल चार वर्षों में गन्ने का मूल्य मात्र 25 रू बढ़ाया है उन्होंने कहा जबकि  हमारे पड़ोसी छोटे राज्य हरियाणा में पिछले चार वर्षों में 50 रू गन्ने का रेट बढ़ा कर किसानों को दिया गया।
भगत सिंह वर्मा और वक्ताओं ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार न चार साल में मात्र 25 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाया है जो किसानों के साथ अन्याय है। धरने को विरेंद्र चौधरी, आसिम मलिक, सुशील गुर्जर, रुचिन कुमार और महबूब हसन ने भी संबोधित किया। इस दौरान बुद्धू हसन, मोहम्मद गयूर, मोहम्मद कवर आलम, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद महफूज प्रधान, राजकरण चौधरी, चौधरी निरपाल सिंह गुर्जर, ऋषि पाल सिंह गुर्जर, अनुज कुमार और चौधरी बाबूराम सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

देवबंद में बेअसर रहा भारत बंद 

संयुक्त भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सोमवार का भारत बंद का असर देवबंद में देखने को नहीं मिला। प्रतिदिन की भांति बाजार स्कूल बाजार खुले। हालांकि पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाइवे पर कुछ जगहों पर अलग-अलग सांकेतिक जाम लगाने के पश्चात एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन दिया। 

रिपोर्ट-समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश