मानव कल्याण मंच द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित, 87 जरूरतमंदों को मिला लाभ।

देवबंद: नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच, देवबंद के तत्वावधान में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को नेत्र जांच के साथ निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में बेहतर सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कुल 87 जरूरतमंद व्यक्तियों को चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, देवबंद के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मानव कल्याण मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता कर उनके चेहरों पर संतोष और खुशी देखना ही संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। महिला मंडल संयोजिका श्रीमती शशि गूगलानी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर लाभ प्राप्त किया और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, एडवोकेट लोकेश वत्स, सुनील बंसल, चंद्रप्रकाश गाबा, राजीव शर्मा, मार्गदर्शक श्रीमती अनीता बंसल, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती पूनम कौशिक, श्रीमती शुभलेश शर्मा, डॉ. कांता त्यागी, अंजली त्यागी, सुरभि अग्रवाल, श्वेता वर्मा, ममता वर्मा, सीमा गुप्ता, बीना ऋषि, सुजाता ऋषि, अंजना मिश्रा, शिवानी पुंडीर, मीनू शर्मा, रोजी कौर, मोनिका टांक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद। 

Post a Comment

0 Comments

देश