रैंप पर अज्जाम ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, मेरठ में हुआ मिस्टर एंड मिस इंडिया सूपर मॉडल हंट सीजन 6 का आयोजन।

देवबंद। बीट्स ऑफ डांस प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया सूपर मॉडल हंट सीजन 6 में युवाओं ने मंच पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (मेरठ) के कक्षा 12 के छात्र अज्जाम सिद्दीकी शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट चुने गए। मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और अभिनेत्री व मॉडल अंशु वार्ष्णेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रोत्साहित किया।
मेरठ बाईपास रोड स्थित ड्रीम रिसोर्ट में आयोजित हुई म्यूजिक और सितारों से सजी खूबसूरत शाम में मॉडलिंग का शौक रखने वाले 25 युवाओं ने रेंप वॉक कर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (मेरठ) के कक्षा 12 के छात्र अज्जाम सिद्दीकी ने शानदार रैंप वॉक और अपने यूनिक स्टाइल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्रैंड फिनाले में वह फाइनलिस्ट चुने गए। प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुए कंटेंपरेरी डांस के शहनशाह एवं बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और अभिनेत्री व सूपर मॉडल अंशु वार्ष्णेय ने अज्जाम की प्रफोरमेंस की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान टेरेंस लुईस ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवा मॉडल को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मॉडलिंग का शौक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर भी है। इसके दम पर वह आसानी से बड़े मंच और बॉलीवुड तक पहुंचकर करियर बनाने के साथ ही अपने शहर का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने मॉडलिंग का शौक रखने वाले युवाओं को फिट रहने और नशे से बचने के लिए भी प्रेरित किया।
---------------------
समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश