ईद-उल-अज़हा को लेकर देवबंद में विशेष सफाई अभियान की मांग, सभासदों ने चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।

देवबंद: आगामी ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद देवबंद के सभासद सैयद हारिस और सभासद मोहम्मद इकबाल ने चेयरमैन विपिन गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मोहल्लों, नालियों और बड़े नालों की विशेष सफाई कराने की मांग करते हुए कहा गया कि त्योहार के मौके पर शहर में साफ-सुथरा माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए नगर पालिका की तेज-तर्रार सफाई कर्मियों की “चीता टीम” से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए।
सभासदों ने कहा कि चीता टीम अपनी तेज कार्यशैली और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए जानी जाती है। यदि ईद से पहले इस टीम को सक्रिय किया जाए तो नगर के विभिन्न वार्डों, गलियों और नालों की सफाई तेजी से पूरी हो सकती है, जिससे आम जनता को गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पालिका प्रशासन से जल्द विशेष सफाई अभियान शुरू करने की मांग की है। इस अवसर पर सभासद शाहिद हसन सहित अन्य मौजूद रहे। 

समीर चौधरी। 

Post a Comment

0 Comments

देश