देवबंद: देवबंद में आयोजित पंजाबी समाज की बैठक में समाज के होनहार युवा बलदीप सिंह को सर्वसम्मति से महामंत्री (संगठन), पंजाबी समाज देवबंद निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने बलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश गिरधर, बालेंद्र सिंह, राजेश अजमानी, हेमंत गिरधर, गुरजोत सिंह सेठी, श्यामलाल भारती, विजय गिरधर, सचिन छाबड़ा, गुलशन गांधी, अवनीश भारती, विनय खुराना आदि मौजूद रहे।
सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि बलदीप सिंह के नेतृत्व में पंजाबी समाज देवबंद संगठन को नई मजबूती एवं ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

0 Comments