छबील लगाकर पिलाया शरबत, लोगों को गर्मी से मिली राहत, गंगा दशहरा पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई छबील।

देवबंद: गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की।
शिक्षक नगर गेट पर मां अन्नपूर्णा रामदुलारी वृद्ध आश्रम ने छबील लगाई। संगठन संरक्षक मामचंद आत्रेय, अनिल आत्रेय, शाश्वर, सुधीर सिंह, जूली गुप्ता, मनीषा शर्मा व रक्षित आदि ने राहगीरों को शबरत पिलाया। रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों व जनमानस द्वारा छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी रोबिल्स कुमार, मोहम्मद फहीम، मिस्टर दिलशाद चार्ली समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तल्हेड़ी बुजुर्ग में पनियाली कासिमपुर मार्ग पर राष्ट्रदेव इंटरनेशनल एकेडमी की ओर से लगाई गई छबील में विद्यालय के स्टाफ ने लोगों को शरबत पिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवानी अग्रवाल, उपेश कुमार, विपिन कुमार, विक्रांत, बसंत, गौरव व अनुज आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश