इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद को एम.ए. कक्षाओं की मान्यता, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा।

देवबंद: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इस्लामिया डिग्री कॉलेज को पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कॉलेज को मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर द्वारा एम.ए. (अंग्रेजी, उर्दू, पॉलिटिकल साइंस) के साथ-साथ बी.ए. में नए कोर्स इतिहास और एजुकेशन की मान्यता प्रदान कर दी गई है।
कॉलेज प्रबंधक डॉ. अजीम उल हक के अनुसार इस मान्यता के बाद अब देवबंद और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजीम उल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में वर्तमान में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का सदैव प्रयास रहा है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
उन्होंने आगे बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह से प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इन नए कोर्सों के शुरू होने से न केवल विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी और अधिक सुदृढ़ होगा।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश