देवबंद: मोहल्ला नेचलगढ़ में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पालिका के पूर्व सभासद शराफत मलिक और उनकी पुत्रवधू पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नेचलगढ़ की वर्तमान पालिका सभासद रिहाना के पति पूर्व सभासद शराफत मलिक और पुत्रवधू जेबा पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात्रि हमला कर दिया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराफत मलिक के मुताबिक रात के समय मोहल्ले का एक व्यक्ति बेटे इरशाद से बहस कर रहा था। उन्होंने इससे मना किया तो उक्त व्यक्ति ने अपने कई साथियों के साथ उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पुत्रवधू जेबा बीच बचाव को आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शराफत मलिक उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिलशाद चार्ली के पिता हैं। घटना को लेकर व्यापारियों ने रोष जताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
0 Comments