हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर गजराज सिंह राणा ने बताया पार्टी की नीतियों की जीत, मिठाई बांट कर जताई खुशी।

देवबंद: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है।
राणा ने कहा कि हरियाणा चुनाव मे भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होने कहा कि हरियाणा में अधिकांशत: लोगों को विश्वास था कि भाजपा अपने विकास और सुशासन के बल पर जनता के दिल पर राज करेगी। भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होने कहा कि कुछ जिम्मेदार चैनलों ने अपने पूर्व अनुमान में भाजपा की हार का समाचार दिया था जो निराधार साबित हुआ है। 

गजराज सिंह राणा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी। इस अवसर पर गजराज सिंह राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी जताई। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता पूर्व महामंत्री, दीपक त्यागी पूर्व सभासद, डॉक्टर विकास राणा, सचिन शर्मा पूर्व नगर मंत्री, सत्यम राणा, अमन रस्तोगी, अभी गुप्ता, योगराज सिंह राणा, बॉबी मिस्त्री, विकास गोयल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश