देवबंद: नर सेवा नारायण सेवा कार्यों की कड़ी में सामाजिक संस्था मानव कल्याण ने सोमवार को आर्य समाज स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया। पुस्तकें व स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। मानव कल्याण मंच इस ओर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे बच्चों की मदद करता है, जो कि बेहद सराहनीय है। प्रधानाचार्य जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि पढ़ाई कर रहे गरीब बच्चों की सहायता करने से बड़ा कोई सेवा कार्य कोई हो ही नहीं सकता है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल महाजन ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा आत्मिक संतोष प्रदान करती है। इस मौके पर गिरीश अग्रवाल, अध्यक्ष सुशील कर्णवाल, राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप व राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

0 Comments