रोहना टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत।

देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के देवबंद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहना टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों तथा जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला जैसे ही रोहन टोल प्लाजा पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए नवाब सिंह नागर ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि देवबंद का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार भी जताया।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, नगर महामंत्री राम मोहन सैनी, नरेश प्रधान, जोगेंद्र जाटव, विशाल गर्ग, विजेंद्र जौहरी, राहुल वाल्मीकि, मुर्तजा कुरैशी, सलीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश