पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देवबंद में भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान।

देवबंद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देवबंद नगर मंडल के बूथ संख्या 247, 245 व 218, 215, 217 मौहल्ला चाहपारस में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भाजपा सदस्यता अभियान के निमित्त पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं मुख्य वक्ता मंडल उपाध्यक्ष विकास त्यागी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय को संक्षिप्त में रखा और भाजपा परिवार से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान सेक्टर संयोजक विशाल गर्ग, मंडल महामंत्री राम मोहन सैनी, राकेश मित्तल, विश्वकांत शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, उमंग शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित गर्ग आदि उपस्थित थे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश