पशुपालन विभाग द्वारा दुगचाड़ी गांव में आयोजित पशु आरोग्य शिविर में 324 पशुओं हुआ का उपचार।

देवबंद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दुगचाड़ी गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 324 पशुओं का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया।

बुधवार को पशुपालन विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुए शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान चौ. अजीत सिंह ने गोमाता का पूजन कर किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मनमोहन पांडेय ने पशु पालकों को विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा, टीकाकरण और बछिया पैदा करने वाले सैक्स शार्टेड सीमन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. अंकित कुमार ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियां और उनके उपचार के संबंध में बताया। अध्यक्षता चौ. करण सिंह व संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी डा. विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर अमरेश कुमार, पंकज, भरत सिंह, जितेंद्र शर्मा, संजय, मनीष पाराशर, युद्धवीर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश