देवबंद में भाजपा पर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, बोले भाजपा सरकारों में नहीं है कानून का राज, कांग्रेसियों ने किया ज़ोरदार स्वागत।

देवबंद: छत्तीसगढ़ में हुए मॉब लिंचिंग प्रकरण के मामले पीड़ित परिवारों से मिलने सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का रोहाना टोल प्लाजा पर कांग्रेसियों ने जोश के साथ स्वागत किया। गंगोह स्थित मृतक परिजनों से मुलाकात करने जा रहे अजय राय ने देवबंद में वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत का आर्शीवाद दिया है।

बीती सात जून को छत्तीसगढ़ में सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र निवासी चांद मियां और सद्दाम की मॉब लिंचिंग होने पर उनके परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने टोल प्लाजा पर मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने मन की नहीं जनता के मन की बात करनी चाहिए। अजय राय ने कहा कि भाजपा की किसी भी सरकार में कानून व्यवस्था दुरूस्त नहीं होती इसीलिए मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह की घटनाओं की निंदा नहीं करता। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार से छत्तीसगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के तीनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद किए जाने की मांग की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कानून कड़ा कानून बनाया जाना जरुरी है। एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हुए गठबंधन भाजपा के ग्राफ को गिराया है इसलिए अब इसे आगे जारी रखते हुए उपचुनाव में भी गठबंधन में ही चुनाव लड़ा जाएगा। इससे पूर्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप राणा और देवबंद नगर कांग्रेस अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर, गणेश शर्मा, शहजाद उस्मानी, नौशाद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश