ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी में मनोनीत होने पर राजकुमार जाटव जोरदार स्वागत।

देवबंद: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल संगठन ने सहारनपुर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंडल के महामंत्री आलोक अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जाटव व अन्य सदस्यों को सहारनपुर मंडल की कमान उत्तराखंड प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंडलमहामंत्री आलोक अग्रवाल, जनपद शामली के संयोजक शाहनवाज राणा, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष रोहतास वर्मा, नवाजिश खान, राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह, दीपक त्यागी, राहुल प्रजापति, अनु सैनी, श्रीकांत शर्मा, अशोक रोहिला आदि की उपस्थिति में मंडल की कमान सौंपी है। राजकुमार जाटव ने कहा पत्रकारिता आज के दौर में सबसे अधिक मुश्किल समय से गुजर रही है, फिर भी हमें अपने के तीनो जिलों के पत्रकारों का दमन किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे, उसके लिए अगर संघर्ष करना पड़ा तो हम तैयार हैं।
राजकुमार जाटव को मंडल कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने पर देवबंद में ओमवीर सिंह सम्पादक खिलाफत बुलेटिन के निवास पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गोविंद राम शर्मा,ओमवीर सिंह, गुरजोत सेठी,खिलेंद्र गांधी, साजिद खान, महताब आजाद, आशुतोष बोकाडिया आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश