सऊदी अरब सहित कई देशों में दिखा रमजान का चांद, आधी दुनिया में कल से रखा जाएगा पहला रोजा।

नई दिल्ली: सऊदी अरब, यूएई और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में रविवार को रमजान का चांद नजर आ गया। चांद दिखते ही इन देशों में रमजान का महीना शुरू हो गया है और कल यानी सोमवर 11 मार्च से यहां पहला रोजा होगा। भारत में सऊदी अरब की तुलना में एक दिन बाद चांद दिखाई देता है। ऐसे में भारत में 11 मार्च को चांद दिखाई देने की उम्मीद है और यहां मंगलवार 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने चांद देखे जाने की घोषणा करते हुए सोमवार यानी 11 मार्च 2024 से रमजान का पहला रोजा रखे जाने का ऐलान किया। इस के साथ ही आधी दुनिया में रमजान की शुरुआत हो गई और रविवार (आज) रात से विशेष नमाज यानी तरावीह का भी आगाज़ हो गया। बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है और ये सब से पवित्र महीना होता है।

समीर चौधरी।

#रमजान_2024 Ramzan2024 Ramdhan2024

Post a Comment

0 Comments

देश