मोनिस गौड़ बने भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के मंडल अध्यक्ष।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने मोनिस गौड़ को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने देवबंद नगर के रहने वाले मोनिस गौड़ को यूनियन के मंडल अध्यक्ष के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान मोनिस गौड़ ने कहा कि संगठन ने उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है उस पर वहां खरा उतरने का काम करेंगे और किसानों की जो भी समस्या है उनका हर स्तर पर समाधान कराया जाएगा।

वहीं मोनिस गौड़ को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष बनाएं जाने पर उनका देवबंद में फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया है। इस मौके पर ज़िला प्रभारी एडवोकेट निशात अहमद, एडवोकेट शाह  फ़ैसल,मोहम्मद अक़िल पूर्व सभासद, फूल मियां, महताब चौधरी, जावेद अली, शहजाद, इखलाक अंसारी, मोहम्मद वसीम, फहीम गौड़, अशरफ अन्सारी, रियासत अली आदि लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश